
Ram Katha
13-04-2025
ISKCON Jhansi
श्रील प्रभुपाद की जय!
आप जानते हो प्रभुपाद को? कौन-कौन जनता है? नाम तो सुने ही होंगे? नाम जानना मतलब भी जानना हुआ। उनका काम, उनका कार्य, इत्यादि भी आप जानते ही हैं और वही श्रील प्रभुपाद झांसी में निवास करते थे, इस बात को आप जानते हो आप? कौन से साल रहते थे प्रभुपाद यहाँ? 1955 में; 1954 आल्सो, 1956 आल्सो कुछ वर्षों तक प्रभुपाद रहे झांसी में।
वे खूब प्रचार करते थे यहाँ, गीता मंदिर में । आप जानते हो क्या गीता मंदिर? वहाँ भी श्रील प्रभु प्रयाग से आते,इलाहाबाद से। इलाहाबाद तो चला गया, वो बाद हो गया। प्रयागराज से आते थे श्रील प्रभुपाद यहाँ प्रचार के लिए। हरि हरि! धीरे-धीरे प्रभुपाद को यह झांसी इतनी पसंद आई कि प्रभुपाद यही रहना प्रारंभ किए। जय! झाँसी की जय!
हमको प्रभुपाद प्रिय हैं, हरि हरि! और हमारे प्रिय श्रील प्रभुपाद झाँसी में भी रहे इसलिए हमको झाँसी भी प्रिय है और फिर उसी झाँसी में रहने वाले आप भी हमको प्रिय हो और यह बात केवल मेरी ही नहीं है । वीरांगना लक्ष्मी बाई के कारण यह झाँसी भारत में, इन इंडिया इट्स वैरी फ़ेमस। लेकिन श्रील प्रभुपाद के कारण झाँसी इज फेमस ऑल ओवर द वर्ल्ड। समस्त संसार भर में, नॉट ओनली इन इंडिया, केवल भारत/ इंडिया में ही नहीं, संसार भर में झांसी को प्रसिद्ध करने वाले श्रील प्रभुपाद की जय!
आगे चलके श्रील प्रभुपाद, जिस अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ, इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कांसियस्नेस की स्थापना किये ही। लेकिन ये स्थापना की तैयारी कहो या लगभग वैसे झाँसी में ही वे अपना हेडक्वार्टर बनाना चाह रहे थे और तैयारी भी हो रही थी। होते-होते वो तैयारी थोड़ी अधूरी रह गई, कुछ दिक्कतें भी आई। फिर प्रभुपाद को यहाँ से मथुरा-वृंदावन के लिए प्रस्थान करना पड़ा। फिर वहाँ से श्रील प्रभुपाद अमेरिका के लिए प्रस्थान किये। उनको आदेश हुआ था, उनके गुरु महाराज का आदेश था। गुरु महाराज का आदेश महत्वपूर्ण होता है कि नहीं? इट्स लाइफ एंड सोल,गुरु का आदेश तो शिष्य का जीवन ही होता है तो इस आदेश को शिरोधार्य किये श्रील प्रभुपाद। आदेश क्या था? तुम पश्चात्य देशों में जाकर भागवत धर्म का प्रचार करो और साथ ही साथ चैतन्य महाप्रभु की जो भविष्यवाणी है,
“ पृथ्वी ते याचे नगर आदि ग्राम
सर्वत्र प्रचार होइबे मोर नाम “
यह चैतन्य महाप्रभु की भविष्यवाणी है। मैं ग़लती से कहने जा रहा कि भगवान गौरांग महाप्रभु थे, लेकिन थे की बात नहीं है।
“अद्यापि लीला करे गौरराय
कौन-कौन भाग्यवान देखे बारे पाये”
आज भी श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु अपनी लीला खेल रहे हैं। उनकी मुख्य लीला तो संकीर्तन लीला थी। क्या भविष्यवाणी है? मेरे नाम का प्रचार सर्वत्र होगा, पृथ्वी पर जितने नगर है, जितना ग्राम हैं, उन सारे नगरों/ ग्रामों में मेरे नाम का प्रचार होगा,
“सर्वत्र प्रचार होइबे मोर नाम”
मेरे नाम का प्रचार होगा। हरि हरि!
प्रचार तो हरे कृष्ण हरे कृष्ण का हुआ मतलब राधा कृष्ण का हुआ। हरे कृष्ण का मतलब क्या है? राधा कृष्ण। हरे मतलब राधा है, हरा का संबोधन हरे होता है। सीता का संबोधन क्या होता है? सीते। कुछ दिन ही पहले आपने भी कई लीला देखी होंगी, हम भी देख रहे थे रामलीला, हम वृंदावन में थे उस दिन जब राम और लक्ष्मण खोज रहे थे। वैसे वृंदावन में गोपियाँ खोज रही थी कृष्ण को, आपको पता है? गोपियाँ कृष्ण को खोज रही थी। कहाँ है? कहाँ है? इस वन में हैं कि उस वन में है।
“हे राधे! ब्रजदेविके च ललिते?
हे नंद सुनो कुतः? “
कहाँ हो?
“गोवर्धन कल्प पाद पदले”
गोवर्धन के शिखर पर जो कल्पतरु/कल्पवृक्ष है उसके नीचे कहीं बैठे हो या कालिंदी के तट पर बैठे हो? कहाँ बैठे हो? कहाँ हो ? हे कृष्ण! हे कृष्ण!
कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण हे!
किंतु रामलीला में उल्टा होता है, यहाँ जो राम कृष्ण ही थे और जो सीता राधा ही होती है, तो राम सीता को खोज रहे थे। जब वो बदमाश, कौन बदमाश होगा? रावण ने जब हरण किया सीता का, “भिक्षाम देही!” ऐसा बहाना बनाकर ढोंगी, ऐसे वेशभूषा बदलकर आया था वहां। उसने सीता का हरण किया जब राम और लक्ष्मण वहां थे नहीं। “लक्ष्मण!” किसने कहा? राम ने थोड़ी कहा, मरीचि ने कहा। तो फिर सीता ने लक्ष्मण को कहा, “जाओ जाओ”। लक्ष्मण नहीं जाना चाहते थे, सीता की रक्षा करना चाहते थे। ऐसा कहा भी था कि सीता को सँभालो, सीता की रक्षा करो। मैं जब मरीचि का अभी-अभी वध करने ही वाला हूँ, आई विल बी जस्ट बैक, मैं आता हूँ। तो राम और लक्ष्मण जब वहाँ नहीं थे, ये गोदावरी के तट पर की बात है, नासिक या पंचवटी जिसको कहते है। यहाँ पॉच वट वृक्ष थे और आज भी है पंचवटी। मैं अभी कुछ महीने पहले वहाँ था, मैं वहीं का हूँ लगभग, वही महाराष्ट्र का। उस पंचवटी का या दूसरा नाम तो थोड़ा बढ़ा दिया क्या? दूसरा नाम नासिक भी है नासिक। नासिक नाम कहाँ से आ गया? सूर्पनखा की नाक काटके लक्ष्मण ने फेंकी तो जहाँ वो गिरी उस स्थान का नाम हुआ नासिक। हरि हरि! सीता को उस राक्षस रावण ने हरा। रावण के इस नाम का कहो या शब्द का अर्थ होता है “औरों को रुलाने वाला”। जो भी औरों को रुलाता है उसको रावण कहा जा सकता है। संभावना है आप ऐसे रावणो को झॉसी में भी जानते होंगे। आपको याद आता होगा, ये मुझे रुलाया है या ये रुलाता रहता औरों को, बहुत परेशान करता रहता,चोरी करता और डकैती करता है। राक्षस जब ले जा रहा था सीता को तो उस समय सीता क्या पुकार रही थी? राम ! मेरा गला तो पुकारने नहीं दे रहा है। राम! राम!राम! और इधर वन में जब दोनों राम और लक्ष्मण लौटे अपनी पर्णकुटी की ओर जहां सीता को हम मिलेंगे ही ऐसी अपेक्षा तो थी, लेकिन सीता को जब वहां नहीं देखा वे ढूँढने लगे सर्वत्र। कहा है?सीते! सीते! और वहाँ सीता कह रहीं,
हे राम! हे राम! “राम राघव राम राघव रक्षा नाम! ”
क्या कह रही सीता?“हे राम! राघव! हे रघुवंशज! हे श्री राम!” सीता युक्त, सीता से युक्त राम को श्रीराम कहते है। एक राम और दूसरा होता है श्रीराम, जिनके साथ होती है सीता। सीता अलग नहीं की जा सकती। हरि हरि!
जटायु ने प्रयास किया रोकने का ,ही ट्राइड हीज बैस्ट। लेकिन वृद्ध थे, हज़ारों वर्ष आयु थी जटायु की, ये दशरथ के मित्र थे, सम्बन्धी थे। वैसे दशरथ की आयु भी ६० हज़ार वर्ष की कही जाती है, ६०,००० ईयर ओल्ड। उनमें से दशरथ तो अब नहीं भी रहे थे , राम और लक्ष्मण जब खोज ही रहे थे सीता को, तो मार्ग में उन्होंने जटायु को देखा, उनकी भी आखरी साँस चल रही थी,” राम! राम! राम! ” उनके शरीर में या चोंच में कहीं ख़ून वगैरह भी लगा हुआ देखा राम लक्ष्मण ने। शुरुआत में उन्होंने सोचा ये सीता का हत्यारा है शायद। सीता हमको नहीं मिल रही, इसमें इसी की कुछ करतूत होगी। शुरुआत में शायद उन्होंने पहचाना भी नहीं होगा कि ये जटायु है या जटायु है भी तो…लेकिन फिर जटायु से ही सारा वृतांत सुने राम और लक्ष्मण कि कैसे रावण सीता का अपहरण करके आकाश मार्ग से दक्षिण की ओर गया। उसने कहा,” मैंने पूरा प्रयास तो किया लेकिन सफल नहीं हुआ और ये जो मेरा हाल है देख के समझ ही गये राम लक्ष्मण
राम और लक्ष्मण ने जटायु को अपनी गोद में लिटाया, कम- से-कम उसकी गर्दन और चोंच को अपनी गोद में लिया और वृतांत सुनाते-सुनाते या जब वृतांत पूरा सुनाए अभी-अभी जो घटना घटी थी, ब्रेकिंग द न्यूज कहो। फिर अंतिम शब्द उनके मुख से जो निकले थे वे कौन से थे? राम। राम और लक्ष्मण ने जटायु का अंतिम संस्कार किया। उन्होंने सोचा कि हमारे पिताश्री का जब देहांत हुआ अयोध्या में, बेचारे हम वहां नहीं थे, तो चलो कम-से-कम हमारे पिताश्री के मित्र/ घनिष्ठ मित्र और जो हमारे सहायक भी रहे इस गोदावरी के तट पर, हरि हरि! तो उनका विधिवत अंतिम संस्कार संपन्न किया राम और लक्ष्मण ने और उनकी प्रदक्षिणा की, इत्यादि इत्यादि। जय जटायु की!
“अयोध्या वासी राम…राम…राम”
जी तो चाहता कि गाऊं लेकिन गला शायद गाने नहीं देगा मुझे।
“पतित पावन जानकी जीवन सीता मोहन राम”
जैसे राधा मोहन वृंदावन में होते, तो यहां अयोध्या के कौन? सीता मोहन। मोहित करने वाले, वहां राधा को मोहित करते वृंदावन में श्रीकृष्ण तो अयोध्या में सीता को मोहित करते हैं कौन? जय श्री राम!
सीता मोहन राम..सीता मोहन राम…..
बोलो राम,जय श्री राम!
अयोध्या वासी राम..राम..राम
दशरथ नंदन राम….
जय श्री राम!
श्रील प्रभुपाद की जय!
श्रील प्रभुपाद ने कई सारे राम मंदिर भी खोले, आप जानते ही हो। “अयोध्या में राम मंदिर वहीं बनाएंगे”, वहीँ मतलब वही लोग ऐसा भाव होता है, लेकिन वहीं मतलब उसी स्थान पर बनाएंगे, एक विशेष स्थान। तो वहां बन भी गया लास्ट ईयर, हम भी गए थे रामलला के दर्शन करने।
“राम आ रहे हैं,राम आ रहे हैं,
राम राम राम राम जय श्री राम! ”
ऐसे विशेष उत्सव का आयोजन हुआ था 21 जनवरी 2024 की बात है, नहीं 22 जनवरी की है। इतना विशेष उत्सव विशेष उत्साह के साथ, उल्लास के साथ मनाया गया। ये सारे संसार को स्मरण दिला रहा था और दो उत्सवों का स्मरण दिला रहा था। उस उद्देश्य से ही उत्सव मनाया गया था 22 जनवरी 2024 में, ताकि सारे संसार को पुनः स्मरण होगा; दो उत्सवों का- पहला तो रामनवमी महोत्सव की जय! जिस दिन राम का जन्म हुआ अयोध्या में, राम जन्मे, राम जन्मोत्सव की जय! और फिर मैं यह कहूंगा, कहते ही रहता हूं मैं कि रामनवमी केवल राम नवमी ही नहीं रही, वो लक्ष्मण नवमी भी थी, भरत नवमी भी थी और कौन बच गए? शत्रुघ्न नवमी भी थी। ये चारों जो भाई बन के आए हैं, ये सारे विष्णु तत्व, ये भगवान के अवतार है। ये नहीं कि सिर्फ राम भगवान है और बाकी तीन भाई मनुष्य है या जीव है, जैसे हम जीव है। एक जीव तत्व होता है और दूसरा विष्णु तत्व होता है, तो विष्णु तत्व श्रेणी के ये चारों ही रहे, राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की जय! उस उत्सव में, अभी-अभी जो मनाया गया, उसमे मोदी और योगी मिलके आयोजन किए थे राम नवमी का। पहली रामनवमी, त्रेता युग में मनाई गई थी पहली रामनवमी और भगवान दिन में मध्याह्न के समय प्रकट हुए थे। क्यों? क्युकी वे सूर्यवंशी बन रहे थे। कृष्ण है चंद्रवंशी और राम हैं सूर्यवंशी, तो दिन में सूर्य का साम्राज्य होता है इसलिए सूर्य को वैसे दिनेश भी कहा जाता है, दिनेश याने दिन का स्वामी। रात्रि का स्वामी कौन है? रजनीश। क्यों हंस रहे हो? वो रजनीश नहीं। रजनी मतलब रात्रि, रात्रि के स्वामी /रात्रि के सम्राट। चंद्र का जब साम्राज्य चल रहा था उस समय कृष्ण प्रकट हुए और दिन में जब सूर्य का साम्राज्य होता है उस समय मध्याह्न के समय राम आये। मध्य रात्रि के समय थे कृष्ण और राम मध्याह्न के समय।
अयोध्या धाम की जय! सरयू मैया के जय!
सरयू विशेष पवित्र नदी जो वहां से बहती है जिसके तट पर ही अयोध्या है। अयोध्या याने युद्ध में जिस नगरी को कोई जीत नहीं सकता, ऐसे नगरी को क्या कहते हैं?
अ + युध्दा मतलब नहीं, युद्ध में कोई जीत नहीं सकेगा यहां के राजा,महाराजा या सम्राट को। हरि हरि! एक दूसरा समय था जब भव्य दिव्य स्वागत महोत्सव का आयोजन हुआ था, कब? जब राम 14 साल के वनवास के उपरांत अयोध्या लौटे, वो बड़ा विशेष मिलन था, ये मिलनोत्सव था। भरत गए तो थे राम को अयोध्या ले आने के लिए और मिलन हुआ था चित्रकूट में। आप चित्रकूट गए हो? वहां भी एक पहाड़ है उसको क्या कहते हैं? कामदगिरि पर्वत। जैसे वृंदावन में गिरिराज धरण की जय! और उसकी जैसी परिक्रमा प्रसिद्ध है गिरिराज की परिक्रमा वृंदावन में, वैसे ही चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा प्रसिद्ध है और कामदगिरि की परिक्रमा क्यों करते हैं? वहां पर राम, सीता और लक्ष्मण निवास किया करते थे। जब राम लक्ष्मण सीता वन के लिए प्रस्थान किए तो एक समय वे अपने निवास स्थान के लिए कोई उचित स्थान ढूंढ रहे थे। हरि हरि! वैसे संकेत तो हुआ था प्रयाग में । अब जो पहाड़ आप देख रहे हो ना कामदगिरी वह इतना ऊंचा था उन दिनों में। उन दिनों में मतलब त्रेता युग में, मतलब कम-से-कम 10 लाख वर्ष पूर्व की बात है, मिलियन ईयर्स एगो पर हरि हरि! और तब से वैसे हर वर्ष ये, रामनवमी महोत्सव की जय! ये मनाया जाता है। मैं ये कह रहा था कि भरत सफल तो नहीं हुए क्योंकि वे चाहते थे थे कि राम लौटे और स्वयं राज करें। किंतु, “नो! नो ! यह संभव नहीं, प्रॉमिस इज प्रॉमिस” और राम वैसे ‘एकवचनी राम’ हैं। हम लोग महाराष्ट्र में कहते एक वचनी मतलब बस वे वचन के पक्के थे। एक वचनी, एक वाणी, एक पत्नी, यह राम का वैशिष्ट्य है। ही वाज़ हैप्पी विध वन वाइफ/एक पत्नी। उनका बाण कभी खाली फोकट नहीं जाता था, खाली फोकट समझते हो आप लोग? मुंबई में बहुत चलता था खाली फोकट। तो कोई खाली फोकट नहीं जाता था उनका बाण, वो उसके लक्ष्य पर पहुंचता ही था। इसलिए कोई औषधि अगर विशेष है या अचूक है तो ऐसी औषधि को क्या कहते हैं? रामबाण औषधि क्युकी रामबाण कभी खाली फोकट नहीं जाता, जरूर अपने लक्ष्य/टारगेट तक पहुंचता है। क्या हुआ? क्या कहे? वो मिलन, राम भरत का मिलन।
और राम-भरत का भ्रातृ प्रेम/ ब्रदरहुड। आजकल तो बस शब्द ही रह गया है ब्रदरहुड या भ्रातृप्रेम, किंतु राम और भरत का जो प्रेम रहा, आज भी हम लोग राइट नाउ,राइट हियर हम लोग स्मरण कर रहे हैं भ्रातृ प्रेम का। भाई हो तो कैसे? राम और भरत जैसे भाई। तो ठीक है , व्हाट टू डू? ” यह मेरे खड़ाऊ ले लो” भरत जी ने खड़ाऊ को सिर पर रख लिया और लौटने से पहले भरत जी ने कहा, “अभी तो आप नहीं लौट रहे हो तो मैं क्या कर सकता हूं? किंतु जब 14 वर्ष की अवधि पूरी होगी तो उसके पहले आपको आना होगा। बाद में आप नहीं आइये, यदि आप आ भी जाओगे तो मुझे जीवित नहीं देखने वाले हो। 14 साल प्लस एक सेकंड, 14 साल से ऊपर अगर एक क्षण भी अपने ज्यादा लिया लौटने में, तो आप रहो जहां भी हो। लौटोगे तो फिर मेरा अंतिम संस्कार करने के लिए आप तैयार रहना।” इस प्रकार की वार्निंग भरत ने भगवान को दी थी।
यह भी देखा जाता है वैसे वृंदावन के बृजवासी ही सबसे अधिक प्रिय थे श्रीकृष्ण को। वृंदावन भी था और वृंदावन के भक्त भी थे किंतु इन भक्तों से भगवान कितने सालों तक दूर रहे? पहले मथुरा में 18 साल और फिर 40-50 वर्ष वे द्वारका में रहे और विरह की व्यथा से बृजवासी मानो उन लोगों की जान ही जा रही थी। समथिंग सिमिलर, रामलीला में हम देखते हैं। राम के वनवास प्रस्थान करने के कारण 14 वर्ष का वनवास-
“शून्यायितम जगत सर्वम गोविंद विरहेन मे”
जीना भी तो क्या जीना राम के बिना? अयोध्या वासियों के लिए एक क्षण मानो कई युग बीत चुके हैं और राम नहीं आए हैं। “सोडूनि गेला राम” समझते हो? राम छोड़ कर गए हमें, कैसे छोड़ कर गए? महाराष्ट्र में हम सारे ये गाते हैं:
“सोडूनि गेला राम… (३)
“कसा माला?” मतलब मुझे कैसे छोड़ गए?
“राम बिना माझा चैन पड़े न, सोडूनि गेला राम “
जब अब राम लौट ही रहे थे, मैं सोच रहा था वैसे विजयदशमी के दिन, उस दशमी का नाम भी विजया हो गया। राम लंका में थे और उस दिन राम की विजय हुई। उस दिन
“विनाशाय च दुष्कृताम” दुष्ट का संहार किया।
आप खुश हो ना? सभी तो खुश नहीं लग रहे हैं। आप कुछ रावण के लगते होंगे, हरि हरि! उनके 14 वर्ष थोड़े ही सप्ताह में पूरे होने वाले थे, वह चलके आते हैं, चल के गए तो थे। वे केवल वनवासी ही नहीं बने, वनवासी जैसे रहे वन में। उनकी सारी लाइफस्टाइल वनवासी जैसी रही और कहां रहे? गोदावरी के तट पर। आप कहाँ हो? मैं गोदावरी के तट पर हूँ, 7 स्टार होटल के 7 फ्लोर में हूं, वन में हूं। लेकिन वन में कहां? वे कोई कंस्ट्रक्टेड हाउस या बनाए हुए भवन में, 14 वर्ष नहीं रहे। पकाया हुआ भोजन नहीं ग्रहण किया, किसी दर्जी के पास जाकर अपने वस्त्र नहीं सिलाये। कंदमूल फल खाकर रहे और लक्ष्मण तो कुछ भी नहीं खा रहे थे,बल्कि वे तो 14 वर्ष सोए भी नहीं।बाप रे बाप! लक्ष्मण ही जाने कैसे यह संभव है। तो चले भी वनवासी जैसे राम लक्ष्मण सीता लेकिन यदि वे विजयादशमी से फिर चलके आना चाहते अयोध्या, तो समय पर पहुंच जाते हैं क्या? पहुंच जाते भी जैसे हनुमान जी ने लंका के लिए प्रस्थान किया तो कुछ ही मिनट में या हो सकता है कुछ घंटे में पहुंच गए। राम भी वैसा कर सकते थे लेकिन इस लीला में वे मर्यादा पुरुषोत्तम जो बने हैं तो मर्यादित ही अपनी पुरुषोत्तमता जो है उसका प्रकाशन या प्रदर्शन करते हैं इस लीला में। यदि वह चाहते तो आ भी जाते लेकिन कम-से-कम वे विमान से तो आ रहे हैं। हरि बोल!
(इस से आप लोग बिजी तो रह सकते हो,नहीं तो आप लोग सो जाओगे) स्टे बिज़ी, कुछ करो, हिलो- डुलो, नाचो- गाओ, ताली बजाओ,
“श्री राम जय राम जय जय राम
श्री राम जय राम जय जय राम…….
जय हनुमान जय जय हनुमान
जय हनुमान जय जय हनुमान…….
राम अब पुष्पक विमान से अयोध्या लौट रहे हैं और रास्ते में कुछ स्थानों पर वे थोड़ा लैंडिंग भी करते हैं। किष्किंधा में हुआ, वहां से आगे बढ़े तो प्रयागराज में रुके, तो घड़ी की ओर (राम के पास घड़ी थी क्या?) देख रहे थे और सोचे कि अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 14 वर्ष पूर्ण होने के पहले मुझे पहुंचना है। तो क्या करते हैं राम? हे हनुमान! यू गो। जाओ तुम, अब उड़ान भरो। स्पेशली भरत को बता दो कि मैं आ ही रहा हूं, आई एम ऑन द वे। राम आ रहे हैं ऐसी सूचना दो हे हनुमान। तो हनुमान आगे बड़े, पीछे से राम, सीता, विभीषण, सुग्रीव, इत्यादि को भी बैठाया था उस विमान में , फिर फाइनली जब समाचार पहुंच ही गया कि राम आ रहे हैं तो अयोध्या में ऐसा हर्ष और उल्लास की लहर तरंगे फैल गई, लोगों ने अयोध्या वासियों ने स्वयं का तो शृंगार कर ही लिया, साथ ही साथ उन्होंने अयोध्या नगरी को भी सजाया। सर्वत्र दीपक जलाए/ दिए जलाए, एक दिया, दो दिये, तीन दिये, कितने दिए? दीपावली, आवली मतलब पंक्तियां, दीपावली, दीप ही दीप, दीपमाला,बट नॉट इलेक्ट्रिकल जैसा आजकल इलेक्ट्रिकल चलता है। इसलिए भी दीपावली कहते हैं और लोग मिठाई बांट रहे थे, व्हाट इस द न्यूज़?गुड न्यूज़? राम आ रहे हैं। ये लगभग वैसे ही था, नंद के घर क्या हुआ? आनंद भयो।
“नंद के घर आनंद भयो, नंद के घर आनंद भयो”
ऐसे ही राम जब लौट रहे थे तो आनंद की कोई सीमा ही नहीं रही अयोध्या में, सारे नगरवासी दौड़ पड़े एट द मीटिंग पॉइंट जो निर्धारित किया गया था कि यहां पर मिलेंगे। तो सभी सजधज कर निकले, भरत ने अपने सिर पर राम की पादुका ली हुई है और राम की अगवानी के लिए सभी वहाँ पहुँचे। हरि हरि! भरत भी आए हैं, शत्रुघ्न वहां पहुंचे हैं, सारी माताएं पहुंची है, वशिष्ठ पहुंचे हैं, सारा मंत्रालय, मंत्र और मंत्री पुरोहित वहां पहुंचे हैं, मंगल वाद्य बज रहे हैं…।
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।
