Title – ध्रुव महाराज का भगवद धाम प्रस्थान
Date of uploading – 9 June 2026
Speaker – HH Lokanatha Swami Gurumaharaj

हमें कुछ कहना है, हम संदेशवाहक हैं। हे राजा, हे राजभद्र! तुम्हारा कल्याण हो। तुम पाँच वर्ष के जब थे, तो तुमने जो तपस्या की और भगवान को प्रसन्न किया, भगवान प्रकट हुए। भगवान ने वरदान दिया—एक विशेष स्थान ‘ध्रुवलोक’ तुमको देने का उन्होंने वचन-वरदान दिया। उसकी प्राप्ति का अब तुम्हारा समय आ चुका है, उस लोक प्राप्ति का।

नैतत् पदम् तत् भगवत्पदम्…

यातद् जगद् वन्द्यम् तत् विष्णुपरमम् पदम्…
सर्वलोक नमस्कृतम् वन्द्यम्…

हम जो आए हैं, तुम्हें वहाँ उस लोक में ले जाने के लिए, हम यहाँ यह विमान लेकर पधारे हैं। तुम वहाँ आकर सदा के लिए रहो। वैसा जगत है जिसकी वंदना करता है सारा संसार, सभी लोकों के लोग उसकी वंदना करते हैं। ऐसा वह श्रेष्ठ विष्णु का ही पद-धाम है।

तो यह बातें ध्यान से सुनें और फिर उसी के अनुसार कार्रवाई ध्रुव महाराज अब कर ही रहे हैं। मुनीन् प्रणम्य—वहाँ उपस्थित बदरिकाश्रम के मुनियों को उन्होंने प्रणाम किया हुआ है, उनके आशीर्वाद लिए हैं और जाकर विमान में बैठे हैं। तुकाराम महाराज भी आशीर्वाद माँग रहे थे, जो उपस्थित थे इंद्रायणी के तट पर। उनके साथ हजारों उनके गाँव के या उस क्षेत्र के मंडली, तुकाराम महाराज के साथ अहरनिश (रात-दिन) कीर्तन हो रहा था। तो वह तो विमान जब आया इंद्रायणी के तट पर, उसका लैंडिंग हुआ, तुकाराम महाराज वहाँ उसमें जाकर बैठे। तो वे आशीर्वाद माँग रहे थे:

 “आम्ही जातो आपुल्या गावा, आमचा राम राम घ्यावा…”
“हरि नाम ही क्या, हरि नाम पी लीजिए। हरे कृष्णा, जय जय राम कृष्ण, राम कृष्ण मुखी बोला। तू कहाँ जाता, तो वैकुंठाला…”

तो वैसे ही यह घटना लाखों वर्ष पूर्व जो ध्रुव महाराज का प्रस्थान हो रहा है वैकुंठ के लिए, यह घटना कुछ 350 वर्ष पूर्व हमारे पड़ोस में, आपके पुण्य नगरी पुणे के पड़ोस में… उसमें बदरिकाश्रम में घटना घट रही थी, यह ध्रुव महाराज के प्रस्थान की। और दूसरी घटना तो हमारे पड़ोस में और हमारे देश-प्रदेश… हम तो कहते हैं महाराष्ट्रियन थे या शायद तुकाराम महाराज ने जब कहा—”आम्ही जातो आपुल्या गावा” (हम अपने गाँव जा रहे हैं), तो गाँव वालों ने कहा होगा, “आपका गाँव तो बगल में है, विमान में बैठकर जाने की क्या आवश्यकता है? चलकर तो हम एक-दो मिनट में पहुँच जाएँगे, विमान में बैठकर अपने गाँव क्यों जा रहे हो?” तो सारे गाँववासी देखकर सोचते होंगे तुकाराम महाराज तो देहू के हैं (देहूकर)।

या फिर हम समझते होंगे तुकाराम महाराज महाराष्ट्र के, तुकाराम महाराज। लेकिन तुकाराम महाराज के मन में जो गाँव था, जिसको वे अपना गाँव समझते थे—”आमचा गाँव”—हमारा गाँव कौन सा? वैकुंठ! “हमारा गाँव, राम-राम, आप भी आइए उसके लिए, आप प्रभु का नाम लीजिए, आप भी आइए। पीछे-पीछे से आप भी आइए, आपके लिए भी व्यवस्था होगी, नेक्स्ट फ्लाइट से आप भी आ जाना।”

क्या हुआ? जब ध्रुव महाराज ऐसे विमान में बैठने की तैयारी में थे, तो इतने में मृत्यु वहाँ पहुँच गया—मृत्यु! मृत्यु ने अपना रूप धारण किया (Personification of Death)। मूर्तिमान रोक रहा है, जाने नहीं देना चाहता। लेकिन ध्रुव महाराज क्या किए? इस मृत्यु के सिर पर अपना पैर रखकर छलांग मारकर विमान में बैठ गए:

मृत्योर्मूर्ध्नि पदं दत्त्वा आरोहद् अद्भुतं गृहम्

कहा है—मृत्यु के सिर पर पदं दत्त्वा! विमान एक घर जैसा, महल जैसा था, उसमें वे प्रवेश किए।
अब प्रस्थान होना है, तो फिर:
 तदा दुन्दुभयो नेदुर् मृदङ्गाः…
 गन्धर्वमुख्याः प्रजगौ…

दुन्दुभी बजने लगी उस शुभ घड़ी, उस शुभ क्षण—ध्रुव महाराज के जीवन का भगवान के धाम लौटने का, परम पदम् प्राप्ति का। मृदंग बजने लगे, वाद्य बजने लगे, गन्धर्व गान करने लगे। पुणे में भी गन्धर्व महाविद्यालय है और यहाँ गायन का एक महोत्सव भी होता है। वैसे स्वर्ग में गन्धर्व जो सुमधुर गाते हैं, वे गाने लगे। पुष्प-वृष्टि होने लगी, यह सब हो रहा था और प्रस्थान अभी हुआ नहीं था, लेकिन तैयारी पूरी थी और प्रस्थान होना ही था।
इतने में ध्रुव महाराज—”अरे रुको-रुको साहब! मेरी माँ कहाँ है? मेरी माँ का क्या होगा? वह भी जाएगी न?”

उनको माँ ने, जो ध्रुव महाराज की पथ-प्रदर्शक गुरु, शिक्षा-गुरु थीं, उनके कारण ही तो प्रभु का ऐसा स्थान… तो प्रभु ही दे सकते हैं। “कहाँ मिलेंगे? वन में मिल सकते हैं।” प्रस्थान किया वन में और प्रभु को प्राप्त किया। “अपनी मैया सुनीति अगर ऐसा आदेश-उपदेश नहीं करती, तो यह सब प्राप्त नहीं होता, आज मेरा प्रस्थान नहीं होता भगवान भगवद धाम के लिए। मैं उस माँ का बड़ा ऋणी हूँ और मैं चाहता हूँ कि माँ… माँ को भी साथ ले जाना चाहता हूँ। माँ पीछे रहेगी तो मैं… मैं कैसे जा सकता हूँ?”

तो यह विचार उन विष्णुदूतों ने सुने हैं, तो वे कहे—”देखिए, वह सामने देखिए! सामने देखिए, वह सामने यान है न? हाँ, देख रहा हूँ। उसमें देखिए, आपकी मैया तो उस यान में पहले बैठकर आगे जा रही है। आपका यान उसके पीछे-पीछे जाएगा।”

तसल्ली हुई, संतुष्ट हुए ध्रुव महाराज। तो फिर कहे:
 “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।”
 “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ॥”

प्रभु-नामों का उच्चारण और स्मरण करते हुए उनका यान जा रहा है। रास्ते में कई सारे अलग-अलग लोक आ रहे हैं—स्वर्ग लोक में कई लोक। तो वहाँ-वहाँ पर ध्रुव महाराज का स्वागत हो रहा है, पुष्प-वृष्टि हो रही है, प्रार्थना हो रही है—”ध्रुव महाराज की जय! ध्रुव महाराज की जय! ध्रुव महाराज की जय!” क्योंकि ध्रुव महाराज का धाम तो सर्वोपरि, सप्तऋषि के भी ऊपर, सूर्य-चंद्र सारे सबके ऊपर है।
तो एक-एक लोक अगल-बगल में, दाहिने-बाएँ देखते हुए, पुष्प-वृष्टि, उनकी प्रार्थना स्वीकार करते हुए, अभिवादन स्वीकार करते हुए ध्रुव महाराज:
 कुसुमः क्रमशः ग्रहान् अवकीर्यमाणः सदसि…

देख रहे थे, अलग-अलग लोकों के लोग जन पुष्प-वृष्टि कर रहे हैं, स्वागत कर रहे हैं, अभिनंदन कर रहे हैं इस बात का कि ध्रुव महाराज भगवद धाम लौट रहे हैं।
ध्रुवम् गतिं विष्णुम्

तो ध्रुव की गति, ध्रुव का गंतव्य स्थान—विष्णु पद, विष्णु का धाम! ध्रुवलोक आकर वहाँ उतरे, पहुँचे ध्रुव महाराज।